DGP suspended: DGP रामचंद्र राव के दफ्तर से आपत्तिजनक वीडियो वायरल, राज्य सरकार ने निलंबित किया

DGP suspended: DGP रामचंद्र राव के दफ्तर से आपत्तिजनक वीडियो वायरल, राज्य सरकार ने निलंबित किया

कर्नाटक पुलिस में DGP डॉ. के. रामचंद्र राव को लेकर एक विवाद ने पूरे विभाग को हिला दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दावा किया जा रहा है कि डिपार्टमेंट में अपनी आधिकारिक कक्ष में डीजीपी ने महिलाओं के साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया। यह वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद राज्य सरकार ने तत्काल कदम उठाते हुए उन्हें DGP पद से निलंबित कर दिया और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को भी बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने से रोका गया।

वायरल वीडियो में रामचंद्र राव को उनके कार्यालय में एक महिला के बेहद करीब बैठे हुए और कथित तौर पर आपत्तिजनक व्यवहार करते हुए दिखाया गया है। दूसरी क्लिप में उन्हें सूट पहने हुए इसी तरह की हरकत करते हुए दिखाया गया है। इन वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस विभाग और राज्य सरकार में हड़कंप मच गया।

डीजीपी रामचंद्र राव ने इन सभी आरोपों और वीडियो को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में हेरफेर किया गया है और यह वास्तविकता से अलग है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में वे अपने वकील से बातचीत करेंगे और किसी तरह की आपत्तिजनक घटना हुई ही नहीं है।

राज्य सरकार ने प्रथम दृष्टया यह निष्कर्ष निकाला है कि डीजीपी का आचरण अखिल भारतीय सेवा नियम, 1968 के नियम 3 का उल्लंघन करता है। सरकार के अनुसार, जांच पूरी होने तक इस अधिकारी को निलंबित करना आवश्यक था। इस निलंबन का उद्देश्य विभाग में अनुशासन बनाए रखना और सरकारी सेवाओं की गरिमा को सुनिश्चित करना बताया गया है।

इस पूरे मामले ने कर्नाटक पुलिस और सोशल मीडिया दोनों में बड़ी बहस को जन्म दिया है। फिलहाल जांच जारी है और अधिकारी के बयान के साथ-साथ वीडियो की प्रामाणिकता की भी पड़ताल की जा रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img