राज्यउत्तर प्रदेश

Greater Noida Fire : पेंट फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की 6 गाड़ियों ने पाया काबू

Greater Noida Fire : पेंट फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की 6 गाड़ियों ने पाया काबू

नोएडा, 11 मार्च : ग्रेटर नोएडा के साइट-4 क्षेत्र में स्थित एक पेंट फैक्ट्री में बुधवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग बीटा-2 थाना क्षेत्र के डी-79 स्थित कलरटैक्स पालीमार्क्स कंपनी में लगी, जहां पेंट बनाने का काम किया जाता है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

थिनर और ज्वलनशील पदार्थों से तेजी से फैली आग

दमकल विभाग के अनुसार शाम करीब 4:01 बजे फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। हालांकि फैक्ट्री में थिनर और अन्य ज्वलनशील पदार्थ मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी और कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया।

आग लगने के बाद पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार फैल गया, जिससे आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग ने अतिरिक्त गाड़ियों को भी मौके पर बुला लिया।

लाखों रुपये का सामान जलकर राख

इसके बाद कुल आधा दर्जन दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास करते हुए करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।

इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन फैक्ट्री के अंदर रखा लाखों रुपये का तैयार माल और कच्चा माल जलकर नष्ट हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

Related Articles

Back to top button