Noida में डेटिंग ऐप के जरिए लूट करने वाला गिरोह गिरफ्तार, नोएडा पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, सुनसान जगह बुलाकर करते थे वारदात

Noida में डेटिंग ऐप के जरिए लूट करने वाला गिरोह गिरफ्तार, नोएडा पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, सुनसान जगह बुलाकर करते थे वारदात

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन डेटिंग ऐप Grindr के जरिए लोगों को निशाना बनाकर लूटपाट और धोखाधड़ी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है जो पहले लोगों से ऐप के जरिए संपर्क बनाते थे और फिर उन्हें मिलने के बहाने सुनसान जगह पर बुलाकर डराकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे।

पुलिस कमिश्नरेट नोएडा द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से 30 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, दो कार नंबर प्लेट, बिना नंबर प्लेट की एक बलेनो कार और एक पीली धातु की चेन बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह काफी समय से सक्रिय था और सोशल मीडिया व डेटिंग ऐप्स को अपराध का माध्यम बना चुका था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम झा उम्र 20 वर्ष निवासी दरभंगा बिहार, सागर ठाकुर उम्र 18 वर्ष निवासी दरभंगा बिहार और कमल उम्र 26 वर्ष निवासी अल्मोड़ा उत्तराखंड के रूप में हुई है। तीनों आरोपी सेक्टर-51 होशियारपुर क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर इस पूरे गिरोह को संचालित कर रहे थे। इन्हें 30 मार्च 2026 को तड़के करीब 2:50 बजे पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।

जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले Grindr ऐप पर लोगों से दोस्ती करते थे और भरोसा जीतने के बाद उन्हें मिलने के लिए किसी सुनसान स्थान पर बुलाते थे। जैसे ही पीड़ित वहां पहुंचता था, उसे कार में बैठाकर डराया-धमकाया जाता था और फिर जबरन ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराकर उसके बैंक खाते से पैसे निकलवाए जाते थे। इसके अलावा नकदी और अन्य कीमती सामान भी लूट लिया जाता था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुख्य आरोपी शिवम झा का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से कई लूट के मामले दर्ज हैं। अन्य दोनों आरोपियों के रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। इस मामले में आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

 

https://youtu.be/68XayaX0UUE

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img