Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Noida Lok Manch : संस्कार अध्ययन केंद्र में एसएल फाउंडेशन चेयरपर्सन रेवा नैय्यर का भव्य स्वागत

Noida Lok Manch : संस्कार अध्ययन केंद्र में एसएल फाउंडेशन चेयरपर्सन रेवा नैय्यर का भव्य स्वागत

नोएडा, 11 मार्च : नोएडा के ग्राम गढ़ी चौखंडी सेक्टर-68 स्थित संस्कार अध्ययन केंद्र में नोएडा लोक मंच द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एसएल फाउंडेशन की चेयरपर्सन और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी रेवा नैय्यर के सम्मान में आयोजित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संस्कृति की परंपरा के अनुसार गणेश वंदना और राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् से की गई। इसके बाद संस्कार अध्ययन केंद्र के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने नृत्य, नाटक और कविता पाठ के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर नोएडा लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना ने रेवा नैय्यर को स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष विभा बंसल, आरएन श्रीवास्तव सहित कई अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

बच्चों की पेंटिंग भेंट कर किया सम्मान

शिक्षा समिति की सदस्य लीका सक्सेना ने रेवा नैय्यर को माला पहनाकर उनका स्वागत किया और बच्चों द्वारा बनाई गई सुंदर पेंटिंग भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने बच्चों की प्रतिभा और उनके प्रयासों की सराहना की।

इस मौके पर रेवा नैय्यर ने कहा कि वे नोएडा लोक मंच परिवार से हमेशा जुड़ी रहेंगी और इसे छोड़कर कहीं नहीं जा रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आवश्यकता पड़ने पर वे हमेशा सहयोग के लिए उपलब्ध रहेंगी।

कार्यक्रम में नोएडा लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना, कोषाध्यक्ष विभा बंसल, आरएन श्रीवास्तव, प्रदीप वोहरा, आशु सक्सेना, राजेश्वरी त्यागराजन, इंद्रा चौधरी, सुनीता खटाना, लाल सिंह, इनर व्हील की अध्यक्ष, लीका सक्सेना, मुक्ता गुप्ता, मीना शर्मा, अनीता सक्सेना, लक्ष्मी नेगी और लुबना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें