Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

UP Board Practical Exam: कंट्रोल रूम से यूपी बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाओं की कड़ी निगरानी

UP Board Practical Exam: कंट्रोल रूम से यूपी बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाओं की कड़ी निगरानी

नोएडा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं सोमवार से जिले में औपचारिक रूप से शुरू हो गईं। पहले ही दिन 18 परीक्षा केंद्रों पर रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान सहित विभिन्न विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गईं। परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से सभी केंद्रों की रियल टाइम निगरानी की जा रही है। इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो फरवरी से नौ फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर की निगरानी में प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जा रही हैं ताकि किसी भी तरह की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। इस वर्ष परीक्षा व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए अंकों की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है।

अब परीक्षकों को परीक्षा केंद्र पर ही मोबाइल एप के माध्यम से अंक अपलोड करने होंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पिछले वर्ष ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अंक मंगाए गए थे, लेकिन ऑनलाइन प्रणाली के सफल रहने के बाद इस बार पूरी तरह डिजिटल व्यवस्था लागू की गई है। नई प्रणाली के तहत परीक्षक दो चरणों में मोबाइल एप के जरिए अंक अपलोड करेंगे, जिससे त्रुटियों की संभावना कम हो सके। सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस पूरी प्रक्रिया में जियो फेंसिंग तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा है। जब परीक्षक परीक्षा केंद्र पर मोबाइल एप से लॉग इन करेंगे, तब सिस्टम उनके वर्तमान भौगोलिक स्थान का मिलान पहले से दर्ज डाटा से करेगा और निर्धारित सीमा के भीतर होने पर ही अंक अपलोड की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।

प्रयोगात्मक परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर की जा रही रिकॉर्डिंग को छह माह तक सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर जांच या सत्यापन के लिए उपलब्ध कराया जा सके। इसके अलावा जिले में 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट का सचल दल भी लगातार भ्रमण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी निगरानी में कराई जा रही हैं और डीआईओएस कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम से लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि इंटरमीडिएट की मुख्य परीक्षाओं के प्रश्नपत्र जिले में सुरक्षित रूप से पहुंच चुके हैं और आगे की तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जा रही हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें