उत्तरप्रदेश, नोएडा: शतक बनाने वाले चार चोर गिरफ्तार, 32 ज्यादा मुकदमे दर्ज

अमर सैनी
उत्तरप्रदेश, नोएडा। रेकी करने के बाद बंद पड़े घरों और फैक्ट्रियों में चोरी करने वाले गिरोह के सरगना समेत चार सदस्यों को सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से चोरी का सामान,तमंचा और चाकू समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। सभी बदमाशों का लंबा आपराधिक इतिहास है। ये अलग-अलग शहरों में 100 से ज्यादा वारदात को अंजाम दे चुके है।

एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बीते दिनों सदरपुर के अलग-अलग घरों और दुकानों में चोरी की वारदात हुई थी। शिकायत मिलते ही चोरी की वारदात करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी की अगुवाई में एक टीम गठित की गई। सोमवार को जब गिरोह के सदस्य वारदात की फिराक में फिर से आए तभी उन्हें धर दबोचा गया। आरोपियों की पहचान बिहार के सीतामढ़ी निवासी सोनू उर्फ चूडी और शिवम, बरेली के सेवीगंज निवासी राहुल कुमार और राजस्थान के अलवर निवासी घनश्याम के रूप में हुई है। सोनू गिरोह का सरगना है।

2018 से कर रहे वारदात
वह 2018 से वारदात कर रहा है। सोनू के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में विभिन्न धाराओं में 32, राहुल कुमार के खिलाफ गाजियाबाद, हरियाणा और यूपी के अलग-अलग थानों में 11, शिवम पर दस और घनश्याम पर 13 मुकदमे दर्ज हैं। चोरी की घटनाओं की जांच कर रहे जांच अधिकारी ने बताया कि जब बदमाशों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वे पीठ पर एक बैग टांगकर रेकी करने निकलते हैं। बैग में लॉक और ताला तोड़ने के उपकरण, तमंचा और चाकू होता है। अगर कोई पूछता भी है तो आरोपी खुद को मिस्त्री बताते।

चारों समूह बनाकर करते थे रेकी
शहर के अलग-अलग हिस्से में चारों बदमाश समूह बनाकर जाते हैं। जैसे ही किसी घर में ताला लटका हुआ मिलता है बदमाशों की रेकी शुरू हो जाती है। आसपास के बच्चों से पता किया जाता है कि संबंधित घर कब से बंद है और उसमें रहने वाले लोग कब से बाहर हैं। पूरी जानकारी जुटाने के बाद वारदात के लिए बदमाश एक समय निर्धारित करते हैं। उसी समय धावा बोलकर वारदात करते हैं और फरार हो जाते हैं।

मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद
जिस समय बदमाशों की गिरफ्तारी हुई वे एक घर में चोरी करने ही जा रहे थे। गिरोह में घनश्याम सबसे ज्यादा 56 साल का है। सोनू 27, राहुल 26 और शिवम 23 साल का है। आरोपियों के पास से 13 हजार 440 रुपए की नकदी, एलईडी, चांदी के गहने, कई मोबाइल और स्मार्ट वॉच बरामद हुई है। बदमाशों के पास से वारदात में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी मिले हैं। वारदात का विरोध करने पर लोगों को डराने के लिए आरोपी अपने पास तमंचा और चाकू रखते हैं।गिरफ्त में आए आरोपी आठवीं और नौंवी पास हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img