Greater Noida Crime: मैनेजर और दोस्त पर हमला, कार के शीशे तोड़े गए

Greater Noida Crime: मैनेजर और दोस्त पर हमला, कार के शीशे तोड़े गए
नोएडा के ग्रेटर नोएडा दनकौर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के सलारपुर अंडरपास के पास गुरुवार शाम एक मैनेजर और उनके दोस्त पर चार युवकों ने डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए और उनकी कार के शीशे भी तोड़ दिए गए। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
पीड़ित राजकुमार शर्मा, जो यमुना सिटी सोसायटी में जनरल मैनेजर हैं, ने बताया कि वह छुट्टी के बाद अपने दोस्त अवनी रस्तोगी के साथ कार से घर लौट रहे थे। तभी मिर्जापुर गांव निवासी गौरव भाटी और उसके तीन अन्य साथियों ने उनकी कार जबरन रोककर हमला कर दिया। अवनी रस्तोगी को सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।
राजकुमार शर्मा ने बताया कि गौरव भाटी उनके साथ काम करता है और कुछ दिन पहले हुई बात को लेकर रंजिश के चलते यह हमला किया गया।
कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह ने पुष्टि की कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ



