YEIDA Decision: 1 अप्रैल से प्लॉट दरें बढ़ेंगी, 2026–27 के लिए बड़ा बजट पास

YEIDA Decision: 1 अप्रैल से प्लॉट दरें बढ़ेंगी, 2026–27 के लिए बड़ा बजट पास

नोएडा। Yamuna Expressway Industrial Development Authority (YEIDA) की 89वीं बोर्ड बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई। प्राधिकरण ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए बजट प्रस्ताव पास करने के साथ ही विभिन्न श्रेणियों की भूमि दरों में औसतन 3.58% बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी।

बैठक में पारित बजट के अनुसार वर्ष 2026–27 के लिए 11,82,969.19 लाख रुपये की प्राप्तियां और 11,81,101.46 लाख रुपये के व्यय का प्रावधान किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि आय का मुख्य स्रोत भूमि आवंटन, औद्योगिक और संस्थागत विकास परियोजनाएं रहेंगी।

प्राधिकरण ने दरों के पुनरीक्षण और ट्रांसपोर्ट लैंड यूज से जुड़े मामलों की समीक्षा के लिए एक समिति गठित करने का भी निर्णय लिया है, जो अगली बोर्ड बैठक में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।

इसके अलावा जेवर क्षेत्र में ‘ट्रैफिक पार्क कम ट्रेनिंग सेंटर’ बनाने को मंजूरी दी गई है। यह परियोजना पीपीपी मॉडल पर विकसित होगी, जिसका उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि क्षेत्र की प्रमुख परियोजनाओं को तय समय में पूरा किया जाए और विकास कार्यों में तेजी लाई जाए।

साथ ही जापान के सहयोग से विकसित हो रहे ‘मेडिकल डिवाइस पार्क’ और ‘फिल्म सिटी’ प्रोजेक्ट्स की भी समीक्षा की गई। इन परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि काम समय पर पूरा हो सके।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img