Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi: आनंद विहार में प्री-नर्सरी छात्रा के साथ बस में बुरी नीयत से छेड़खानी, ड्राइवर, कंडक्टर और अटेंडेंट हिरासत में

आनंद विहार में प्री-नर्सरी छात्रा के साथ बस में बुरी नीयत से छेड़खानी, ड्राइवर, कंडक्टर और अटेंडेंट हिरासत में

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के आनंद विहार इलाके के एक निजी स्कूल की प्री-नर्सरी छात्रा के साथ स्कूल बस में बुरी नीयत से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल बस के ड्राइवर, कंडक्टर और अटेंडेंट ने बच्ची के साथ दुर्व्यवहार किया, उसका मुंह टेप से बंद किया और मारपीट की। पीड़ित परिवार ने इस घटना की सूचना स्कूल प्रशासन को दी, जिसके बाद स्कूल ने तीनों आरोपियों को काम से निकाल दिया।

स्कूल प्रशासन का कहना है कि ये कर्मचारी एक निजी ठेकेदार के माध्यम से नियुक्त किए गए थे और उनका स्कूल से सीधा संबंध नहीं था। स्कूल की हेडमिस्ट्रेस ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। उनके अनुसार, 8 नवंबर को जब बच्ची स्कूल बस से घर लौट रही थी, तभी आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

मामला सामने आने पर, स्कूल ने तुरंत तीनों कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया, जिससे अभिभावकों ने राहत की भावना व्यक्त की है। हालांकि, बच्ची के माता-पिता ने इस मामले में सार्वजनिक बयान देने से इनकार किया है और अपनी ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। इसके बावजूद, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत स्वतः संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर लिया है और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामले की गहन जांच की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *