Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Special Children Camp: नोएडा में विशेष बच्चों के लिए चिकित्सा एवं पुनर्वास शिविर का आयोजन, 51 बच्चों को मिला लाभ

Noida special children camp, rehabilitation camp Noida, medical camp India,

Special Children Camp: नोएडा में विशेष बच्चों के लिए चिकित्सा एवं पुनर्वास शिविर का आयोजन, 51 बच्चों को मिला लाभ

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा में विशेष बच्चों के पुनर्वास और उनके समुचित विकास के उद्देश्य से First One Rehab Foundation और Maa Foundation द्वारा संयुक्त रूप से Rajesh Sneh Trust में एक विशेष चिकित्सा एवं मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को बेहतर थेरेपी सेवाएं प्रदान करना और उनके अभिभावकों को आवश्यक मार्गदर्शन देना रहा।

इस शिविर के दौरान कुल 51 विशेष बच्चों का विस्तृत मूल्यांकन किया गया और उनकी जरूरत के अनुसार थेरेपी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही बच्चों के अभिभावकों को घर पर किए जाने वाले थेरेपी अभ्यास, बच्चों के विकास को बेहतर बनाने के तरीके और पुनर्वास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए, जिससे वे अपने बच्चों की देखभाल अधिक प्रभावी ढंग से कर सकें।

कार्यक्रम में बच्चों और उनके परिवारों को दैनिक जीवन में सहायक कुछ आवश्यक वस्तुएं भी भेंट की गईं, जिससे उनकी देखभाल और जीवनशैली में सुधार लाने में मदद मिल सके।

इस अवसर पर डॉ. महिपाल सिंह (फिजियोथेरेपिस्ट), डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव (ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट) और डॉ. त्रिभुवन सिंह (फिजियोथेरेपिस्ट) ने बच्चों का उपचार किया और अभिभावकों को होम प्रोटोकॉल के तहत नियमित रूप से किए जाने वाले अभ्यासों की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि लगातार थेरेपी और सही मार्गदर्शन से विशेष बच्चों के विकास में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

कार्यक्रम में विशेष शिक्षिका हेमा वर्मा, डॉ. राजेश कुमार (संस्थापक), डॉ. राजेश गुप्ता, अपूर्वा सिंह, डॉ. राम नारायण सिंह, प्रदीप मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, रविकांत जायसवाल, किरण शरद साहू, पंकज सिंह और रेखा त्रिपाठी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दीपक सिंह ने भी इस आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया।

सभी संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से यह शिविर विशेष बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए काफी लाभकारी साबित हुआ। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों तक सहायता पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें