Noida Theft: पूर्व कर्मचारी को कंपनी का सामान चोरी करते रंगे हाथ गिरफ्तार

Noida Theft: पूर्व कर्मचारी को कंपनी का सामान चोरी करते रंगे हाथ गिरफ्तार

नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में फाइबर केबल बिछाने वाली कंपनी का लाखों रुपये का सामान चोरी करते हुए पूर्व कर्मचारी नीरज कुमार को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। पुलिस ने कंपनी प्रतिनिधि सतीश कुमार की शिकायत पर बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

श्री साई हाईटेक कंपनी में काम कर चुके नीरज कुमार को करीब पांच माह पहले नौकरी से निकाला गया था। आरोप है कि रंजिश के चलते उसने शाम 5 से 7 बजे के बीच गांव मकोड़ा के पास रखे कंपनी के सामान को अपने साथी और चालक अंकुलपाल के साथ चोरी करने की कोशिश की।

इस दौरान कंपनी के कर्मचारी ममित कुमार और सूरज कुमार ने शक होने पर पीछा कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से लगभग 1200 मीटर ओएफसी केबल बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये है। इसके अलावा डक्ट रोडर (28 हजार रुपये), फावड़ा, गैती और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए।

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img