Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Mandawali: मंडावली में बच्चे के डूबने की सूचना निकली अफवाह, ढाई घंटे चला सर्च ऑपरेशन

Mandawali news, Delhi rumor case, child drowning rumor,

Mandawali: मंडावली में बच्चे के डूबने की सूचना निकली अफवाह, ढाई घंटे चला सर्च ऑपरेशन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली के पूर्वी दिल्ली स्थित मंडावली थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बच्चे के डूबने की सूचना सामने आई। यह सूचना चंद्र विहार रेलवे स्टेशन के पास एक निर्माणाधीन पानी से भरे गड्ढे से जुड़ी थी, जहां कथित तौर पर एक बच्चे के गिरकर डूबने की आशंका जताई गई थी।

पुलिस के अनुसार सुबह करीब 8 बजकर 42 मिनट पर पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली, जिसके बाद स्थानीय पुलिस, प्रशासन और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए इलाके को घेर लिया गया और गड्ढे के आसपास व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया।

करीब दो से ढाई घंटे तक चले इस सर्च ऑपरेशन में डीडीएमए के गोताखोर, दमकल विभाग, एमसीडी कर्मचारी और फॉरेंसिक टीम को भी शामिल किया गया। सभी टीमों ने मिलकर पूरे इलाके की बारीकी से जांच की, लेकिन किसी भी बच्चे के डूबने का कोई प्रमाण नहीं मिला। न तो मौके से कोई शव बरामद हुआ और न ही किसी व्यक्ति के वहां मौजूद होने के कोई ठोस सबूत सामने आए।

जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि पीसीआर कॉल करने वाले व्यक्ति ने घटना को प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा था, बल्कि केवल आशंका के आधार पर सूचना दी थी। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ में भी किसी ने बच्चे को डूबते हुए देखने की पुष्टि नहीं की। एक स्थानीय महिला ने बताया कि उसने केवल पानी में हलचल और आवाज सुनी थी, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि मौके पर मौजूद लोगों को भी कोई बच्चा दिखाई नहीं दिया।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अब तक की जांच में बच्चे के डूबने की खबर पूरी तरह अपुष्ट है और यह मामला अफवाह साबित हुआ है। हालांकि एहतियात के तौर पर पूरा सर्च ऑपरेशन चलाया गया, ताकि किसी भी संभावित खतरे को नजरअंदाज न किया जाए।

फिलहाल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के इस तरह की सूचनाएं न फैलाएं, क्योंकि इससे न केवल प्रशासन का समय और संसाधन व्यर्थ होते हैं, बल्कि इलाके में अनावश्यक दहशत भी फैलती है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें