Noida Fire: नोएडा में जनरल स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख

Noida Fire: नोएडा में जनरल स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में स्थित एक जनरल स्टोर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग से लाखों रुपये का सामान स्वाहा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद करीब आधे घंटे में दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घटनास्थल के आसपास मौजूद अन्य दुकानों तक आग फैलने की आशंका के चलते हड़कंप मच गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और जांच जारी है।

>>>>>>>>>>>

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img