Mirik Landslide: किरेन रिजिजू ने दार्जिलिंग के मिरिक में बारिश और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

Mirik Landslide: किरेन रिजिजू ने दार्जिलिंग के मिरिक में बारिश और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दार्जिलिंग के मिरिक में भारी बारिश और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उनके साथ दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट और विपक्ष के नेता सुवेंधु अधिकारी भी मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “सब जानते हैं कि यहां बहुत भारी नुकसान हुआ है। यहां जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। दार्जिलिंग के पहाड़ी इलाकों में जिन लोगों ने अपने परिवार और मकान खोए हैं, उन्हें जल्द से जल्द मदद पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। केंद्रीय बलों ने अच्छा काम किया है। NDRF और SSP की टीमों ने भी घटना के समय तुरंत जाकर बचाव अभियान में साथ दिया। मेरा दो दिन का दौरा है और मैं प्रधानमंत्री मोदी की ओर से यहां लोगों से मिला हूं।”

मंत्री रिजिजू ने प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनके हालात जाना और राहत कार्यों की समीक्षा की। स्थानीय प्रशासन और केंद्रीय टीम ने प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सुविधा मुहैया कराई।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img