Delhi Crime: गाजीपुर थाना पुलिस की टीम ने मोबाइल स्नैचिंग कर भाग रहे एक बदमाश को किया गिरफ्तार

Delhi Crime: गाजीपुर थाना पुलिस की टीम ने मोबाइल स्नैचिंग कर भाग रहे एक बदमाश को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

गाजीपुर थाना पुलिस की टीम ने मोबाइल स्नैचिंग कर भाग रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से छीना गया मोबाइल और स्नैचिंग में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है. डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान त्रिलोकपुरी निवासी वरुण के तौर पर हुई है आरोपी के खिलाफ 22 अपराधी के मामले पहले से दर्ज है.

डीसीपी ने बताया कि 6 सितंबर को गाजीपुर मंडी के पास दो बाइक सवार बदमाश एक युवक का मोबाइल छीनकर भाग रहा था.एक बदमाश को पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने पकड़ लिया जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा. पकड़े गए आरोपी के पास से छीना गया मोबाइल और स्नैचिंग में इस्तेमाल बाइक बरामद हो गई है. पुलिस आरोपी के साथी की तलाश में जुटी है.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img