Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

गाजियाबाद में हथियार के बल पर कारोबारी को लूटा

न्यू आर्यनगर में फव्वारा चौक के पास शनिवार रात स्पेयर पार्टस कारोबारी को उनकी दुकान के सामने बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने हथियार के बल पर उनसे रुपयों से भरा बैग छीन लिया
न्यू आर्यनगर में फव्वारा चौक के पास शनिवार रात स्पेयर पार्टस कारोबारी को उनकी दुकान के सामने बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने हथियार के बल पर उनसे रुपयों से भरा बैग छीन लिया

अमर सैनी

गाजियाबाद। न्यू आर्यनगर में फव्वारा चौक के पास शनिवार रात स्पेयर पार्टस कारोबारी को उनकी दुकान के सामने बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने हथियार के बल पर उनसे रुपयों से भरा बैग छीन लिया। वारदात के बाद आरोपी आराम से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पीड़ित कारोबारी ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

न्यू आर्यनगर निवासी अखिल गोयल का वाक्सवैगन शोरूम के पास रामा ऑटो के नाम से स्पेयर पार्टस की दुकान है। शनिवार रात नौ बजे दुकान बंद कर वह घर जाने की तैयारी कर रहे थे। दुकान के पास ही उन्होंने अपनी ऑल्टो कार खड़ी की हई थी। कार में उन्होंने दिनभर की दुकान की बिक्री के करीब 40 हजार रुपये एवं अन्य सामान के साथ बैग रख दिया। दुकान के ताले चेक कर वह जैसे ही कार की तरफ पहुंचे तभी बाइक पर आए दो युवकों ने उन्हें पिस्टल दिखाई और चुपचाप खड़े होने का इशारा किया। इसी बीच बदमाश ने उनकी कार में रुपयों से भरा बैग निकाल लिया और फरार हो गए। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि कारोबारी की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *