राज्यपंजाब

ड्यूटी से गैर-हाजिर रहने वाले पांच वेटरनरी अधिकारी नौकरी से बर्खास्त

ड्यूटी से गैर-हाजिर रहने वाले पांच वेटरनरी अधिकारी नौकरी से बर्खास्त

ड्यूटी के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: गुरमीत सिंह खुड्डियां

रिपोर्ट :कोमल रमोला
चंडीगढ़, 21 नवंबर:

पंजाब के पशुपालन विभाग ने ड्यूटी से लंबे समय तक गैर-हाजिर रहने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए आज पांच वेटरनरी अधिकारियों की सेवाएं तुरंत प्रभाव से समाप्त कर दी हैं।

पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री स.गुरमीत सिंह खुड्डियां के निर्देशों का पालन करते हुए विभाग के प्रमुख सचिव राहुल भंडारी ने राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात पांच वेटरनरी अधिकारियों—डॉ. गुरप्रीत सिंह, डॉ. अनुप्रीत कौर, डॉ. अर्शदीप सिंह, डॉ. जगदीप सिंह और डॉ. हरमनप्रीत सिंह बल को नौकरी से बर्खास्त करने के आदेश जारी किए हैं। राहुल भंडारी ने बताया कि ये अधिकारी पिछले तीन से पांच सालों से ड्यूटी से गैर-हाजिर चल रहे थे।

स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बिना अवकाश स्वीकृत कराए ड्यूटी से गैर-हाजिर रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players