Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश : मथुरा दलित नाबालिग दुष्कर्म मामला, सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने योगी-मोदी पर साधा निशाना, बोले- “यूपी में अपराधों की बाढ़”

Mathura News : मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र में दलित नाबालिग के साथ मंदिर में हुई दुष्कर्म की हृदय विदारक घटना के बाद राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद रामजी लाल सुमन ने पीड़िता के घर पहुंचकर उसके परिवार से मुलाकात की और उन्हें सपा के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।

मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए रामजी लाल सुमन ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर तीखे सवाल खड़े किए और सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “यह घटना हृदय को झकझोर देने वाली है और इस पीड़ा को वही समझ सकता है जिसका परिवार हो।”

सांसद सुमन ने आरोप लगाया कि यूपी में अपराधियों पर पुलिस का कोई मनोवैज्ञानिक प्रभाव नहीं है। उन्होंने कहा कि “यह घटना बहुत महत्वपूर्ण है और अब कहाँ है योगी आदित्यनाथ का वह बुलडोजर? मुझे लगता है उत्तर प्रदेश में बुलडोजर भी लोगों की जाति और धर्म को देखकर चलता है।”

रामजी लाल सुमन ने एनसीआरबी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश में दलितों पर सबसे अधिक अत्याचार हुए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश की सरकार को ‘नकारा और निकम्मी’ बताते हुए तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।

इस दौरान उनके साथ समाजवादी पार्टी के स्थानीय कार्यकारिणी के कई नेता भी मौजूद रहे। सुमन ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आई हुई है और अपराधों पर कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ न्याय करने की मांग की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें