Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर 17.5 लाख की ठगी

Hapur News : हापुड़ में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर एक व्यक्ति के साथ 17.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

मोहल्ला रफीक नगर बिलाल मस्जिद निवासी आसिफ ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सितंबर 2025 में उसने एक ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट पर खेलना शुरू किया था। शुरुआत में जब उसने छोटी-छोटी रकम निकाली तो उसे आसानी से पैसा मिल गया, जिससे उसका उस प्लेटफॉर्म पर भरोसा बढ़ गया और वह लगातार गेम खेलता रहा।

कुछ समय बाद आसिफ ने बड़ी रकम उस वेबसाइट में जमा कर दी, लेकिन जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो वेबसाइट ने भुगतान करने से इंकार कर दिया। आरोप है कि वेबसाइट बार-बार अलग-अलग बहाने बनाकर पैसे देने से बचती रही और तकनीकी समस्या दिखाकर प्रक्रिया को लंबा करती रही ताकि वह और पैसा जमा करता रहे।

पीड़ित के अनुसार इस पूरे मामले में उसे कुल 17 लाख 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उसका कहना है कि यह एक फर्जी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो पहले छोटे अमाउंट देकर लोगों को भरोसे में लेता है और बाद में बड़ी रकम फंसा लेता है।

पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम प्रभारी पटनीश कुमार ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही इस प्लेटफॉर्म की भी जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इससे और कितने लोग प्रभावित हुए हैं।

यह घटना एक बार फिर बढ़ती ऑनलाइन ठगी की घटनाओं की ओर इशारा करती है। खासकर ऑनलाइन गेमिंग और जुए के नाम पर लोगों को लालच देकर ठगी की जा रही है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है और किसी भी अनजान प्लेटफॉर्म पर पैसा लगाने से पहले पूरी जानकारी जरूर करनी चाहिए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें