उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेनो के 15 सरकारी स्कूलों को आधुनिक बनाया जाएगा

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण स्मार्ट इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप के पास स्थित रिठौरी, डाबरा, रामपुर फतेहपुर, मायचा समेत 15 गांवों में स्थित सरकारी स्कूलों को आधुनिक बनाएगा। ¹यहां पर जिम, सोलर सिस्टम, प्रयोगशाला सहित सभी सुविधाएं होंगी। इसको लेकर तैयारी चल रही है। इसमें सीएसआर (कार्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी) की भी मदद ली जाएगी। भविष्य में भी क्षेत्र के अन्य स्कूलों को आधुनिक बनाए जाने की योजना है। दरअसल, गांवों में स्थित सरकारी स्कूलों की हालत सुधारने के लिए शासन की ओर से विशेष पहल की गई है। कायाकल्प योजना के तहत नवीनीकरण के साथ मूलभूत सुविधाएं बढ़ने पर जोर दिया जा रहा है। सरकार की इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भी कार्ययोजना तैयार की है। अधिसूचित क्षेत्र के गांवों में स्थित स्कूलों का नवीनीकरण का का किया जा रहा है। इस अभियान के तहत यहां विकसित की जा रही इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप के समीप स्थित मायचा, डाबरा, रिठौरी,रामपुर फतेहपुर, चीरसी, अजायबपुर समेत 15 गांवों के स्कूलों को आधुनिक और स्मार्ट बनाया जाएगा। इन स्कूलों में वे सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी, जो एक निजी स्कूलों में होती हैं। प्राधिकरण अधिकारी के मुताबिक, क्षेत्र के सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों के समकक्ष का बनाया जाएगा। सोलर सिस्टम, जिम और खेलकूद की अन्य सुविधाओं के साथ आधुनिक प्रयोगशाला बनाई जाएगी। बच्चों को एआई जैसी अत्याधुनिक तकनीक की जानकारी दी जाएगी। इसमें सीएसआर के तहत भी धनराशि खर्च की जाएगी। इसके लिए कई बड़ी कंपनियां आगे आई हैं। इसकी अंतिम रिपोर्ट तैयार कर अगले एक माह में काम शुरू कर दिया जाएगा।

इन स्कूलों का नवीनीकरण होगा

प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले रूपवास, श्यौराजपुर, जौन समाना, भनौता, आमका, कैलाशपुर, वैदपुरा, सादोपुर, सादुल्लापुर, खोदना खुर्द एवं खोदना कलां गांव के प्राइमरी स्कूलों के नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। इस पर प्राधिकरण एक करोड़ रुपये खर्च करेगा। इससे संबंधित निविदा जारी कर दी गई है। उम्मीद है कि निविदा की प्रक्रिया पूरी कर एक माह में काम शुरू करा दिया जाएगा।

आईटीजीएनएल के अंतर्गत आने वाले गांवों समेत आसपास के 15 गांवों में स्थित सरकारी स्कूलों को आधुनिक बनाया जाएगा। इन स्कूलों में जिम, सोलर सिस्टम, प्रयोगशाला सहित सभी सुविधाएं होंगी। भविष्य में अन्य स्कूलों का विकास किया जाएगा।

– प्रेरणा सिंह, एसीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

Read More: Delhi Crime: बाहरी उत्तरी जिला दिल्ली पुलिस की अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई, 102 अपराधियों को निर्वासित किया

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img