एसडी कालेज में एबीवीपी ईकाई के गठन पर ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने दी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई

एसडी कालेज में एबीवीपी ईकाई के गठन पर ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने दी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई

नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के लिए बेहतर कार्य करने का आह्वान किया कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने

रिपोर्ट कोमल रमोला
चंडीगढ़, 21 नवम्बर।

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एसडी कालेज में गठित ईकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों को आज अपने आवास पर बधाई दी एवं आर्शीवाद दिया।

श्री विज ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से ही की थी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को परिषद के लिए बेहतर कार्य करने का आह्वान किया ताकि वह आगे बड़े मुकाम हासिल कर सकें।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज से आज एबीवीपी एसडी कालेज के नवनियुक्त प्रधान बलजिंद्र सिंह, नैंसी उपप्रधान, वंश राणा सचिव, हिमांशु संयुक्त सचिव के अलावा तान्य वर्मा, मुस्कान, नीलेश कुमार, दीपांशु, जयप्रकाश, नीरज, नवदीप, पृथवी, सारथक, युवराज, अनुराग, शबनम, अंजलि, सुचिता एवं नैंसी ने आर्शीवाद लिया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img