Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में पेयजल गुणवत्ता जांच अभियान, 100 से अधिक नमूने लिए गए

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में पेयजल गुणवत्ता जांच अभियान, 100 से अधिक नमूने लिए गए

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में पेयजल की गुणवत्ता को लेकर उठी शिकायतों के बाद प्राधिकरण ने चार दिनों तक विशेष जांच अभियान चलाया, जिसमें 100 से अधिक पेयजल नमूने एकत्र किए गए। इस अभियान में प्राधिकरण की टीमों के साथ एक स्वतंत्र जांच एजेंसी को भी शामिल किया गया, ताकि पानी की गुणवत्ता को सभी मानकों पर परखा जा सके। नलकूपों, भूमिगत जलाशयों, अपर जलाशयों और घरों से पानी के नमूने लिए गए हैं, जिनकी विस्तृत जांच रिपोर्ट 10 से 12 दिन में आने की उम्मीद है।

दरअसल, आवासीय सेक्टर डेल्टा-1 और अल्फा-2 में बीते सप्ताह दूषित पेयजल की आपूर्ति की शिकायतें सामने आई थीं। इसके बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आठ टीमों का गठन किया और ग्रेटर नोएडा व ग्रेटर नोएडा वेस्ट के विभिन्न इलाकों में लगातार चार दिन तक जांच अभियान चलाया। इस दौरान पेयजल आपूर्ति के साथ-साथ सीवर लाइनों का भी निरीक्षण किया गया, ताकि किसी भी तरह के रिसाव या मिलावट की संभावना को खारिज किया जा सके।

जल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान एक हजार से अधिक स्थानों पर मौके पर ही पानी की प्राथमिक जांच की गई। इसमें टीडीएस, पीएच वैल्यू और क्लोरीन की मात्रा को मापा गया। जांच में टीडीएस की अधिकतम मात्रा 550 दर्ज की गई, जिसे मानकों के अनुरूप बताया गया है और यह पेयजल के उपयोग के लिए सुरक्षित मानी जाती है। प्रारंभिक जांच में पानी की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई है।

प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक जल विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि पेयजल की गहन और वैज्ञानिक जांच के लिए श्रीराम इंस्टीट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल रिसर्च लैब की दो टीमों को भी लगाया गया था। लैब की टीमों ने अलग-अलग नलकूपों, भूमिगत जलाशयों, ओवरहेड टैंकों और घरों से 100 से अधिक नमूने एकत्र किए हैं। इन नमूनों की विस्तृत जांच सभी निर्धारित मानकों पर की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की कमी या खतरे को समय रहते पहचाना जा सके।

अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी बड़े खतरे के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन अंतिम निर्णय लैब रिपोर्ट आने के बाद ही लिया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर यदि कहीं भी गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित क्षेत्र में तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी, ताकि लोगों को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें