CM केजरीवाल के आवास पर आतिशबाजी, बीजेपी ने AAP पर पाखंड का आरोप लगाया

CM केजरीवाल के आवास पर आतिशबाजी, बीजेपी ने AAP पर पाखंड का आरोप लगाया

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने राजधानी में दीपावली और दशहरा को लेकर पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया था. उन्होंने कहा था कि पटाखों से प्रदूषण होता है. वहीं, आज जब अरविंद केजरीवाल के रिहाई के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़े तो बीजेपी आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गई. दिल्ली बीजेपी के नेताओं ने अलग-अलग अंदाज में पर्यावरण मंत्री से सवाल भी किए हैं. बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली में केजरीवाल की सरकार ने पटाखों पर बैन लगा रखा है. पटाखा बेचने वाले व्यापारी दर-दर की ठोकर खा रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर खुद केजरीवाल के घर के बाहर आप पार्टी के लोग पटाखे चला रहे हैं. क्या अरविंद केजरीवाल का कानून केवल साधारण लोगों के लिए है? विशेष लोगों के लिए कोई कानून नहीं है?

सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि केजरीवाल सरकार को इस बात का जवाब देना चाहिए, कि जब दिल्ली में पटाखे प्रतिबंधित है तो उनकी पार्टी के लोग क्यों पटाखे छोड़ रहे हैं. यह पटाखे कहां से आए हैं? जिन लोगों से यह पटाखे लिए गए हैं उन लोगों को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए, क्योंकि वह लोग कानून का उल्लंघन कर रहे हैं. इस पूरे मामले पर अरविंद केजरीवाल को और उनके पर्यावरण मंत्री को जवाब देना चाहिए.

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img