उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा इंटरनेशनल फिल्म सिटी में मिलेगी 24 घंटे बिजली

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी का शिलान्यास इसी माह होने की उम्मीद है। फिल्म सिटी के लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति हो इसके लिए यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने 132/33 केवीए के दो सब स्टेशन को मंजूरी दी है।

प्राधिकरण ने इसके लिए डेडिकेटेड बिजली घर बनाने पर विचार किया है। ताकि रात के समय स्टूडियो में फिल्मों की शूटिंग प्रभावित ना हो। फिल्म सिटी एयरपोर्ट के बिल्कुल नजदीक है। यहां पर कई ऐसी सुविधाएं विकसित होगी, जो रात में इसे अलग पहचान देगी। इनके लिए भी बिजली की जरूरत पड़ेगी।

220 केवी से जुड़ेंगे सब स्टेशन
सेक्टर-28 में 220 केवीए का बिजली घर बनने जा रहा है। फिल्म सिटी के लिए बनने वाले नए स्टेशन को यहीं से आपूर्ति मिलेगी। वहीं, सेक्टर-10 में इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर को मंजूरी मिल चुकी है। हेवेल्स कंपनी बतौर एंकर यूनिट के तौर पर यहां 800 करोड़ का निवेश करेगी। इसके लिए सेक्टर-32 में पहले से बिजली घर बना हुआ है। यहां से सेक्टर-10 में बनने वाले नए बिजली घर को आपूर्ति दी जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर में बिजली की सबसे ज्यादा उपयोगिता है।

औद्योगिक सेक्टरों में दो लाइन खींचेंगी
यमुना प्राधिकरण ने औद्योगिक सेक्टर- 24, 24ए, 30, 31, 32, 33 में भी निर्बाध आपूर्ति के लिए प्लान तैयार किया है। इन सेक्टरों में उद्योगों को गति देने के लिए यहां हाईटेंशन व लॉ टेंशन लाइन खींची जाएगी, ताकि एक लाइन में खराबी होने पर भी आपूर्ति ठप न पड़े। बता दें कि बिजली की ट्रिपिंग और आपूर्ति ठप होने से उद्योग को सबसे ज्यादा नुकसान होता है। कई बार मशीनें तक खराब हो जाती है। नोएडा व ग्रेनो में उद्यमी लंबे समय से यह समस्या झेल रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img