
Faridabad: फरीदाबाद में अवैध गौ-कटान रोकने में पुलिस और स्वयंसेवी संगठनों की बड़ी सफलता
रिपोर्ट: संदीप चौहान
फरीदाबाद में आज सुबह एक संयुक्त कार्रवाई में कई सामाजिक संगठनों और पुलिस ने मिलकर गऊ कटान के लिए ले जाया जा रहा एक बंद बॉडी कंटेनर पकड़ा। इस कंटेनर में 27 गायें थीं, जिनमें से दो की मृत्यु हो चुकी थी और 25 को सुरक्षित बचा लिया गया।
इस ऑपरेशन में शामिल संगठन थे – टीम सोनू हिन्दू पलवल, ‘Live for Nation’, बजरंग दल फरीदाबाद (सोनू पुनीत पंडित), टीम शिवा दईया, नारायणी सेना माइंडकोला और पलवल की ‘समालत कारवाही’ टीम। सभी ने मिलकर कंटेनर को छज्जुनगर टूल पर रोक कर खोला। कंटेनर में पर्याप्त वेंटिलेशन न होने के कारण दो गायों की मौत हो चुकी थी। बाकी 25 गायों को तुरंत स्थानीय पशु चिकित्सालय में ले जाया गया, जहाँ उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है।
टीम सोनू हिन्दू पलवल के प्रमुख सोनू पंडित ने कहा कि उनकी टीम हमेशा गौ माता की रक्षा के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से ले जाई जा रही गायों को बचाना इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य था। बजरंग दल फरीदाबाद के प्रतिनिधि शिवा दईया ने भी कहा कि सूचना मिलते ही उनके सदस्य पुलिस के साथ समन्वय में तुरंत कार्रवाई में शामिल हुए और गायों की सुरक्षा सुनिश्चित की।
फरीदाबाद पुलिस ने इस घटना के बाद स्पष्ट किया कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय प्रशासन ने गायों के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए पशु चिकित्सकों की टीम तैनात कर दी है। इस कार्रवाई से न केवल अवैध गौ-व्यापार पर रोक लगी है, बल्कि स्थानीय समुदाय में गौ रक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है।
‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई




