उत्तर प्रदेश : राकेश टिकैत की गिरफ्तारी पर भड़का गुस्सा, हापुड़ में भाकियू कार्यकर्ताओं का थानों पर घेराव

Hapur News : ओडिशा राज्य में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त हो गया है। सोमवार शाम से हापुड़ जिले में भाकियू कार्यकर्ताओं ने सर्किल के तीनों थानों का अनिश्चितकालीन घेराव शुरू कर दिया।

युवा मंडलाध्यक्ष जीते चौहान के नेतृत्व में बहादुरगढ़ थाने तथा युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी के नेतृत्व में सिंभावली थाने का घेराव किया गया। दिनेश खेड़ा ने बताया कि गिरफ्तारी को लेकर राकेश टिकैत ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि ओडिशा के किसान 22 मार्च से पैदल यात्रा करते हुए विभिन्न मांगों को लेकर राजधानी भुवनेश्वर पहुंच रहे थे। इसी सभा में शामिल होने के लिए वह जा रहे थे, लेकिन ओडिशा पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने इस कार्रवाई को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि ओडिशा सरकार किसानों की अभिव्यक्ति की आजादी को कुचल रही है। वहीं जीते चौहान ने चेतावनी दी कि जब तक राकेश टिकैत को ससम्मान रिहा नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि किसी भी सरकार के लिए किसानों की आवाज को दबाना संभव नहीं है।

इस दौरान मुनव्वर अली, अय्यूब प्रधान, कुलदीप राठी, उत्तम चौधरी, हरीश त्यागी, इमरान, राशिद, फिरोज, रिजवान और शहनवाज सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img