Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू में

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में हाई अलर्ट, दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई

Hapur News : दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद हापुड़ में पुलिस अलर्ट पर है। बुधवार को सड़क से लेकर रेलवे स्टेशन तक जांच की गई। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय पुलिस बल (जीआरपी) द्वारा संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया।

चेकिंग अभियान के दौरान क्या हुआ?

स्टेशन परिसर से लेकर ट्रेनों तक की कड़ी तलाशी ली गई। संदिग्ध वाहनों की जांच की गई। आरपीएफ और जीआरपी टीम ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, फुटओवर ब्रिज, वेटिंग रूम, टिकट काउंटर, शौचालयों और ट्रेन के डिब्बों में सघन तलाशी ली। ट्रेनों में सफर कर रहे संदिग्ध यात्रियों से पूछताछ की गई, उनके पहचान पत्रों और टिकटों की जांच की गई। अभियान में दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, लखनऊ और मुरादाबाद रूट की ट्रेनों को विशेष रूप से शामिल किया गया।

यात्रियों से अपील

किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, बैग या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अपने सामान पर हमेशा नजर रखें और अनावश्यक भीड़भाड़ से बचें।

आरपीएफ थाना प्रभारी का बयान

आरपीएफ थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इस तरह के चेकिंग अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि कोई असामाजिक तत्व रेलवे परिसर में सक्रिय न हो सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें