Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida: नोएडा के आठ पार्कों का होगा कायाकल्प, अंडरपास और नए स्कल्पचर भी तैयार

Noida: नोएडा के आठ पार्कों का होगा कायाकल्प, अंडरपास और नए स्कल्पचर भी तैयार

नोएडा, उत्तर प्रदेश: नोएडा प्राधिकरण ने जिले के आठ प्रमुख पार्कों के कायाकल्प का निर्णय लिया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम ने उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक में वाईआरएफ पार्क, वेदवन पार्क, औषधि पार्क-91, बायोडायवर्सिटी पार्क, वेटलेंड सेक्टर-54, वेटलेंड सेक्टर-91, डॉग पार्क और मेघदूतम पार्क सेक्टर-50 के पुनर्विकास के लिए सलाहकार कंपनी के चयन का निर्देश दिया। इस कार्य के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट (EOI) जारी किया जाएगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बेहतर ट्रांसपोर्ट सुविधा हेतु सिग्नेचर ब्रिज के नीचे अंडरपास का डिजाइन तैयार किया जाएगा। औषधि पार्क में पहले बनाई गई दुकानों को संचालित कराने और वेदवन पार्क के आस-पास मार्ग का सौंदर्यीकरण, फुटपाथ का लेवलिंग, साफ-सफाई और मरम्मत कार्य कराया जाएगा। साथ ही ऐसे स्थानों पर जहां पेड़ों के कारण अंधेरा रहता है, वहां पेड़ों की तकनीकी छटाई कराई जाएगी।

पुराने स्कल्पचरों को हटाकर नए स्थापित किए जाएंगे। सेक्टर-10 और 12 के चौराहों पर खराब स्कल्पचर हटाकर नए लगाए जाएंगे। सेक्टर-38ए और सेक्टर-128 में बन रहे क्लॉक टावर के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। महामाया फ्लाईओवर के पास एक्सप्रेस-वे पर 3D शेर के स्कल्पचर की स्थापना भी की जाएगी। डी-पार्क और सेक्टर-108 हरित पट्टिका में बन रहे तालाब का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाएगा।

पार्थला सिग्नेचर ब्रिज के नीचे प्रस्तावित अंडरपास का डिजाइन उप महाप्रबंधक (सिविल) को तैयार कराने के लिए कहा गया। इसके अलावा, प्रगतिशील जैपनिज पार्क के विकास कार्यों में पार्क के मुख्य द्वार को जापानी गेट-वे के अनुसार विकसित किया जाएगा।

यह परियोजना नोएडा के पार्कों की सौंदर्य वृद्धि और नागरिकों के लिए सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें