Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Noida Police: नोएडा पुलिस की अनोखी पहल, गूगल मैप पर दिखेगी सड़क की स्पीड लिमिट

Noida police initiative,Google Maps speed limit,Vision Safe Road program

Noida Police: नोएडा पुलिस की अनोखी पहल, गूगल मैप पर दिखेगी सड़क की स्पीड लिमिट

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट, सेक्टर-108, गौतमबुद्धनगर ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक अनोखी तकनीकी पहल की है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में “Vision Safe Road: An Extra Mile For Accident Mitigation” कार्यक्रम लॉन्च किया गया, जिसके तहत अब गूगल मैप पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा रियल टाइम में दिखाई देगी।

इस पहल के तहत शहर के प्रमुख मार्गों पर विभिन्न श्रेणी के वाहनों — भारी, मध्यम, हल्के और दोपहिया — के लिए निर्धारित स्पीड लिमिट लाइव दिखाई जाएगी। इससे चालक नेविगेशन के दौरान अपनी वास्तविक गति और अधिकतम गति सीमा दोनों देख सकेंगे, जिससे वे वाहन की स्पीड नियंत्रित रख सकेंगे।

डीजीपी राजीव कृष्ण ने इस पहल की सराहना की और कहा कि यह कदम सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है। गूगल इंडिया के सहयोग से शुरू की गई इस तकनीकी पहल से वाहन चालकों को नियम तोड़ने से पहले चेतावनी मिलेगी और तेज रफ्तार से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि तेज रफ्तार सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है, और यह पहल चालकों को जागरूक करते हुए दुर्घटनाओं को कम करने में मदद करेगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया और सभी ने इस नवाचार को सड़क सुरक्षा के लिए मील का पत्थर बताया।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें