Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Param Sundari Review: सिद्धार्थ-जान्हवी की केमिस्ट्री औसत, फीकी कहानी ने बिगाड़ा मज़ा

Param Sundari Review
Param Sundari Review: सिद्धार्थ-जान्हवी की केमिस्ट्री औसत, फीकी कहानी ने बिगाड़ा मज़ा

Param Sundari Review: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म में रोमांस और लोकेशंस हैं खूबसूरत, लेकिन कहानी और एक्टिंग निराश करती है।

Param Sundari Review:  परम सुंदरी मूवी रिव्यू (2025)

फिल्म परम सुंदरी का टीज़र और ट्रेलर देखकर दर्शकों में काफी उम्मीदें जागी थीं। खूबसूरत केरल लोकेशंस और म्यूजिक ने पहले ही इम्प्रेशन को मजबूत बनाया था। लेकिन फिल्म के रिलीज़ होने के बाद यह साफ हो गया कि कहानी और स्क्रीनप्ले दर्शकों को जोड़ने में नाकाम रहे।

Param Sundari Review:  कहानी

कहानी साधारण है। दिल्ली का परम सचदेव (सिद्धार्थ मल्होत्रा) अपने पिता (संजय कपूर) से मदद मांगता है। पिता एक चुनौती देते हैं, जिसे पूरा करने के लिए परम अपने दोस्त जग्गी (मनजोत सिंह) संग केरल निकल पड़ता है। वहां उसकी मुलाकात सुंदरी (जान्हवी कपूर) से होती है। इसके बाद कुछ हल्की-फुल्की कॉमेडी और रोमांटिक सीन हैं, लेकिन क्लाइमेक्स पहले से ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

Param Sundari Review:  निर्देशन और स्क्रीनप्ले

निर्देशक तुषार जलोटा का काम कमजोर साबित हुआ। फर्स्ट हाफ बोरिंग है और सेकंड हाफ थोड़ा संभलता है लेकिन तब तक देर हो चुकी होती है।
फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण सिनेमैटोग्राफी है जिसने केरल की खूबसूरती को शानदार तरीके से कैप्चर किया।

Param Sundari Review:  एक्टिंग परफॉर्मेंस

  • जान्हवी कपूर – कुछ सीन्स में ओवरएक्टिंग, लेकिन कुल मिलाकर डीसेंट परफॉर्मेंस।

  • सिद्धार्थ मल्होत्रा – चेहरे के एक्सप्रेशन और एक्टिंग फिर से रिपिटेटिव लगे।

  • मनजोत सिंह – कॉमिक टाइमिंग से प्रभावित किया।

  • संजय कपूर – छोटे रोल में भी दमदार, कई जगह भाई अनिल कपूर की याद दिलाते हैं।

  • इनायत वर्मा (बाल कलाकार) – छोटी लेकिन मजेदार एक्टिंग।

Param Sundari Review:  फिल्म की कमज़ोरियां

  • सबसे बड़ी कमजोरी है फीकी और प्रेडिक्टेबल कहानी।

  • स्क्रीनप्ले कमजोर और डायलॉग्स औसत।

  • सिद्धार्थ-जान्हवी की केमिस्ट्री अच्छी है लेकिन लंबे सीन्स खींचे हुए लगते हैं।

Param Sundari Review:  देखें या नहीं?

अगर आप हल्की-फुल्की कॉमेडी, रोमांस और खूबसूरत केरल लोकेशंस देखना चाहते हैं तो फिल्म एक बार देखी जा सकती है। लेकिन अगर आप चेन्नई एक्सप्रेस या टू स्टेट्स जैसी मजेदार कहानी की उम्मीद कर रहे हैं तो निराशा हाथ लगेगी।

 फिल्म रेटिंग: 2/5

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें