Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Murder Case: पुल प्रहलादपुर में पति ने गैस सिलेंडर से पीटकर पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी

Delhi murder case, Pul Prahladpur incident

Delhi Murder Case: पुल प्रहलादपुर में पति ने गैस सिलेंडर से पीटकर पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर गैस सिलेंडर से हमला कर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान सुरेश के रूप में हुई है, जबकि मृतका का नाम पूनम बताया जा रहा है। दोनों हाल ही में डीडीए फ्लैट में रहने आए थे और उनके साथ उनकी करीब डेढ़ साल की मासूम बच्ची भी रहती थी। यह दर्दनाक घटना रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है।

पड़ोसियों के मुताबिक, रात के समय घर के अंदर से महिला की चीखने-चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। जब लोगों ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर का नजारा देखकर सभी सन्न रह गए। महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी थी और पास में गैस सिलेंडर रखा हुआ था।

आरोप है कि पति ने पत्नी के सिर और शरीर पर सिलेंडर से कई बार वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय आरोपी वहीं मौजूद था और उसकी गोद में उनकी छोटी बच्ची भी थी, जिसे देखकर लोग स्तब्ध रह गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति को पत्नी पर शक था, जिसके चलते दोनों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

फिलहाल मासूम बच्ची को पड़ोसियों की देखरेख में रखा गया है और उसके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें