Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू

शारदीय नवरात्रों को लेकर शहर के विभिन्न मंदिरों में तैयारियां जोर पर हैं।
शारदीय नवरात्रों को लेकर शहर के विभिन्न मंदिरों में तैयारियां जोर पर हैं।

अमर सैनी

नोएडा। शारदीय नवरात्रों को लेकर शहर के विभिन्न मंदिरों में तैयारियां जोर पर हैं। दुर्गा पूजा के लिए बनाए जा रहे पड़ालों का कार्य भी अतिंम दौर में है। इस वर्ष शहर में लगभग 150 से अधिक स्थानों पर दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जाएगा। इसी के साथ महोत्सव के लिए मूर्तिकार मां दुर्गा की मूर्तियों को भव्य रूप देने में लगे हैं। दुर्गा मूर्ति की स्थापना के लिए समितियों की ओर से मूर्तियों की बुकिंग भी प्रारंभ हो गई है। तीन अक्तूबर से शुरू हो रहे वाले शारदीय नवरात्रों में एक सप्ताह शेष रह गया हैं। शहर में सोसाइटी और विभिन्न पूजा समितियों की ओर से पंडाल तैयार किए जा रहे हैं। सेक्टर-19 स्थित बीएसएनएल चौराहे और सेक्टर-55 बाजार में मां दुर्गा की मूर्तियां सजी हैं। वहीं, शहर के मुख्य बाजार में भी मूर्तियों को मूर्तिकार दिनरात काम कर अतिंम रूप देने में लगे हैं। मूर्तिकार मनीष ने बताया कि 10 बड़ी दुर्गा के साथ-साथ मां के विभिन्न स्वरूपों की मूर्तियां भी बनाई गई हैं। इसके अलावा सरस्वती और लक्ष्मी की भी मूर्ति बनाई जा रही हैं। बाजार में मूर्तियां एक हजार रुपये से लेकर 12 हजार रुपये तक की हैं। मूर्तिकारों का दावा है कि ये मूर्तियां 15 मिनट में पानी में घुल जाएंगी। मूर्ति बनाने का काम दो महीने से जारी है। मूर्तिकार रमेश कुमार ने बताया कि वे हर वर्ष माता की मूर्तियां बनाते हैं। भगवान गणेश की मूर्तियों के साथ ही मां दुर्गा की मूर्तियों का निर्माण भी शुरू हो गया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *