सीईओ ने जन स्वास्थ्य व उद्यान विभाग के कार्यों का किया निरीक्षण

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डा. लोकेश एम ने शनिवार को वर्क सर्किल-10 के क्षेत्र में जन स्वास्थ्य एवं उद्यान विभाग से संबंधित कार्यों का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई जगहों पर अनियमितताएं देखने को मिली। इस पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
निरीक्षण के दौरान सीईओ ने सेक्टर-124 में पार्किंग के लिए निर्धारित भूखण्ड पर पार्किंग एवं व्यवसायिक गतिविधियों को चालू करने के निर्देश दिए। एमिटी विश्वविद्यालय एवं एक्सप्रेस वे के मध्य ग्रीन बेल्ट में पौधे लगाने व घास लगाकर विकसित करने के साथ ही फुटपाथ के पीछे भाग की उचित ढंग से सफाई करने को कहा।वहीं विश्वविद्यालय के पास सडक के किनारे लगी टाइल्स निकली हुई मिलने पर सीईओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उचित प्रकार से टाइल्स लगाने तथा गोलचक्कर चौराहे के सौन्दर्यकरण के निर्देेश दिए। उन्होंने एक्सप्रेस वे पर सेक्टर-44 व 125 के मध्य सेट्रल वर्ज पर लगे फाउंटेन की दीवारों की उचित प्रकार से सफाई करने व ग्रेनाइट स्टोन की पाॅलिस करने,एक्सप्रेस वे पर चरखा टी-प्वाइंट के चारों तरफ लगे स्टोन पिलरों की मरम्मत कर पुनः स्थापित करने को जन स्वास्थ्य एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों से कहा।वर्क सर्किल-10 के क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान सीईओ का काफिला सेक्टर-157 के पास टीसीएस कंपनी के साथ औद्योगिक सेक्टरों में प्रवेश करने वाले मार्ग पर पहुंचा। यहां पर उन्हें फुटपाथ पर गंदगी मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सफाई करने के निर्देश दिए। सेक्टर-151 व 152 के सम्मुख मुख्य मार्ग पर उद्यान विभाग द्वारा पेडों की छंटाई की गई है। छंटाई के बाद पेडों को सडकों के किनारे एकत्रित किया गया है। उनको उठवाने एवं उचित ढंग से सफाई करने तथा ग्राम कोडली के समीप मुख्य मार्गों एवं खाली भूमि पर अवैध रूप से मार्किट लगााकर अतिक्रमण होने पर उक्त भूमि पर से अतिक्रमण हटाने एवं नोएडा प्राधिकरण की भूिम के बार्ड लगाने को कहा। वहीं ग्राम बंदौली के मुख्य मार्ग के साथ खाली पडे भूखण्ड पर अवैध अतिक्रमण को हटाकर चारदीवारी को हटाने एवं नोएडा प्राधिकरण भूमि के बोर्ड स्थापित करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान महाप्रबन्धक एसपी सिंह, परियोजना अभियन्ता आरके शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img