उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: जीना है तो 60 लाख दे, भाजपा नेता को मिला धमकी भरा

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद।भाजपा के अर्थला मंडल में किसान मोर्चा के अध्यक्ष को पत्र भेजकर 60 लाख रुपये की सुपारी मांगी गई है। भाजपा नेता को मिले गुमनाम पत्र में कहा गया है कि बॉस को तेरी और तेरे बेटे की हत्या की सुपारी मिली है। बॉस ने कहा कि तुम्हें उड़ा दें। जीना चाहता है 24 घंटे में 60 लाख रुपये दे दे। इस धमकी पत्र की शुरूआत प्रिय अनिल चौहान लिखकर की गई है। पत्र छोड़कर जाने वाले को अनिल चौहान ने पुलिस के हवाले कर दिया गया है लेकिन पुलिस को पूछताछ में पता चला ‌है कि पत्र छोड़कर जाने के लिए एक महिला ने उसे लेबर चौक से हायर किया था। अब पुलिस उस महिला को तलाश कर रही है।

अनिल चौहान का न्यू करहैड़ा कालोनी में पानी का कारोबार है। अनिल चौहान अपने दफ्तर में बैठे थे तभी हाथ में थैला लिए एक व्यक्ति पहुंचा, बोला इसमें मैडम का टिफिन है। कुछ देर में आकर ले जाएंगे। इस पर अनिल चौहान को शक हुआ। उन्होंने उस शख्स से कहा है खोलो, क्या है इसमें। थैले में एक डिब्बा रखा हुआ था और डिब्बे के अंदर धमकी भरा पत्र, जिसमें 60 लाख रुपये की सुपारी अनिल चौहान से मांगी गई गई थी। अनिल चौहान ने कॉल करके पुलिस बुलाई और पत्र लेकर पहुंचे शख्स को पुलिस के हवाले कर दिया।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
एसीपी साहिबाबाद रजनीशन उपाध्याय ने बताया कि अनिल चौहान की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए शख्स पूछताछ की तो वह दिहाड़ी पर मजदूरी करता है और काम की तलाश में लेबर चौक पर खड़ा था, तभी एक महिला आई और थैला थमाते हुए अनिल चौहान के दफ्तर में छोड़ने की बात कही। इसके लिए महिला ने मजदूर को कुछ पैसे भी दिए थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल कर रही है ताकि महिला के बारे में कुछ सुराग मिल सके।

दहशत में है परिवार
धमकी भरा पत्र मिलने के बाद अनिल चौहान और उनका परिवार दहशत में है। पीड़ित का कहना है कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है, न ही बेटे के साथ ऐसी कोई बात हुई है। ऐसा पत्र कौन भेज सकता है, इस बारे में भी उन्हें कोई अंदाजा नहीं है। अनिल चौहान ने बताया कि पत्र में लिखा है मरने वाला कभी लौटकर नहीं आता, मारने वाला जेल जाएगा तो लौटकर आ जाएगा। 24 घंटे का समय है सोच लो। इसके बाद ‌अनिल चौहान और उनके बेटे का नाम लिखकर काटा गया है।

Read More: Noida: नोएडा पहुंचे सचिन पायलट, अमित शाह से माफी की मांग, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img