धोखाधड़ी के मामले में सीईओ ने कोर्ट में सरेंडर याचिका दायर की

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में धोखाधड़ी कर बेरोजगार लोगों से ठगी करने के मामले में फरार चल रही महिला सीईओ को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। गिरफ्तारी से बचने के लिए महिला ने कोर्ट में सरेंडर याचिका दायर की है।

23 जून को पुलिस ने सेक्टर-63 के एच ब्लॉक स्थित एक ऑफिस पर छापा मारा था। पुलिस ने एविएशन सेक्टर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवकों से ठगी करने के मामले में दो आरोपियों भगवंता सिंह और हर्ष परिहार को गिरफ्तार किया था। इनके बैंक खातों में 7.61 लाख रुपये भी फ्रीज कर दिए गए। आरोपियों ने एसआरबीएस भारतीय एयरवेज नाम से एक कंपनी बनाई थी। इस कंपनी में श्वेता मिश्रा सीईओ के पद पर काम करती थीं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन श्वेता मिश्रा तभी से फरार चल रही हैं। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि जेल गए दोनों आरोपियों को जमानत नहीं मिली है। फरार महिला आरोपी श्वेता मिश्रा ने कोर्ट में सरेंडर याचिका दायर की है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img