Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Narayana Car Showroom Firing Extortion Case: दिल्ली स्पेशल सेल ने नारायणा कार शोरूम रंगदारी मामले के आरोपी को पकड़ लिया

दिल्ली स्पेशल सेल ने नारायणा कार शोरूम रंगदारी मामले के आरोपी को पकड़ लिया

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को आज नारायाणा कार शोरूम फायरिंग मामले में बड़ी सफलता मिली है। कार शोरूम पर गोली चलाने वालों में से एक अरमान खान को स्पेशल सेल ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अरमान के पास से एक पिस्टल और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बताया गया कि एनकाउंटर के दौरान दोनों ओर से चार राउंड गोलियां चलीं जिसके बाद घायल अरमान खान को गिरफ्तार कर लिया गया।

दिल्ली के नारायणा कार शोरूम में हुई फायरिंग घटना में अरमान खान कई शूटरों में से एक था। अरमान खान बारे में एक गुप्त सूचना मिली थी। इसकी उम्र 27 वर्ष है और यह हरियाणा के चरखी दादरी का रहने वाला है। उक्त सूचना के वेरिफिकेशन के लिए एक पुलिस टीम को विल माजरा दबास के क्षेत्र में भेजा गया था। सुबह के शुरुआती घंटों में संदिग्ध को एक मोटरसाइकिल पर देखा गया जिसके बाद स्पेशल सेल ने उसे रुकने को कहा, लेकिन उसने भागने की कोशिश की और पुलिस फोर्स की ओर 2 राउंड फायर किए। आत्मरक्षा में पुलिस दल ने भी आरोपी पर 2 राउंड फायर किए और एक गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी। आरोपी की दागी गई एक गोली रेडिंग टीम के एक सदस्य के पहने गए बीपी जैकेट में लगी।

दिल्ली पुलिस को आरोपी अरमान खान के कब्जे से एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पीएस स्पेशल एनआर में एक मामला दर्ज किया गया है, आगे की कार्यवाही भी हो रही है। आरोपी अरमान उन तीन लोगों में से एक था, जिसने नारायणा स्थित सेकेंड हैंड कार शोरूम में प्रवेश किया, कई राउंड फायर किए और रंगदारी भी मांगी थी। इस गोली कांड और रंगदारी मामले के तार विदेश में बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ से जुड़े थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *