Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

विरोध प्रदर्शन, नोएडा: एओए का चुनाव नहीं कराने पर विरोध प्रदर्शन

विरोध प्रदर्शन, नोएडा: एओए का चुनाव नहीं कराने पर विरोध प्रदर्शन
गौर सिटी-1 स्थित फोर्थ एवेन्यू में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) का चुनाव नहीं कराए जाने से नाराज निवासियों ने शनिवार को प्रदर्शन किया

अमर सैनी
विरोध प्रदर्शन, नोएडा।गौर सिटी-1 स्थित फोर्थ एवेन्यू में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) का चुनाव नहीं कराए जाने से नाराज निवासियों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी तंत्र के साथ मिलकर मौजूदा एओए द्वारा चुनाव को रोका जा रहा है और निवासियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। निवासियों ने बताया कि एओए का कार्यकाल बीते अगस्त माह में समाप्त हो गया था। इसके बाद चुनाव कराया जाना था, लेकिन चार माह बीतने के बावजूद चुनाव नहीं कराया गया है। लगातार नए-नए नियम लोगों के ऊपर लागू किया जा रहे हैं। जिससे सभी निवासी परेशान है। निवासियों की मांग पर फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स के डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा चुनाव कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए अधिकारी भी उन्होंने नियुक्त किया, लेकिन इसके बावजूद चुनाव नहीं कराया गया है। हर बार यह आश्वासन दिया जा रहा है कि 15 से 20 दिन में चुनाव हो जाएगा, परंतु अगस्त से दिसंबर का समय आने पर भी चुनाव नहीं हुआ। निवासियों की मांग है कि सोसाइटी में किसी की तानाशाही नहीं चलनी चाहिए और सोसाइटी के लोगों को भी अधिकार मिलना चाहिए। प्रत्येक वर्ष यहां चुनाव होते थे और इस बार भी चुनाव होने चाहिए। लोगों को मतदान कर एओए चुनने का अधिकार है।निवासियों ने आरोप लगाया कि बिना जीबीएम के 92 लाख का पेंट वेंडर लाकर यहां के लोगों के मीटर से जबरन वसूली की। निवासियों को डराने धमकाने के लिए बाउंसर रखे गए हैं, जो सोसाइटी के लिए खुद खतरा बन गए हैं। निवासी एओए के भ्रष्टाचार से लोग परेशान और नाराज हैं। निवासियों की मांग है कि जल्द एओए के चुनाव कराए जाएं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें