हार्ट में तीन स्टंट डलने के बावजूद भी परमजीत सिंह पम्मा जनता की परेशानियों को सुलझाने के लिए रहते हैं हमेशा तैयार
रिपोर्ट: हेमंत कुमार
नेशनल अकाली दल के अध्यक्ष और दिल्ली सदर बाजार मार्केट के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा से टॉप स्टोरी के संवाददाता के साथ एक खास बातचीत। परमजीत सिंह पम्मा ने कहा की मेरे कार्यकाल को आज 30 वर्ष हो चुके हैं और मैं इन 30 वर्षों में समाज के कल्याण को लेकर कार्य कर्ता आया हूं मैने हमेशा यही चाह है कि समाज में चाहे वह गरीब वर्ग हो या मध्यम वर्ग हो उनकी जो भी परेशानियां हो उनको सुलझाया जाए पम्मा ने कहा की आज के इस दौर में व्यापारियों की बहुत बड़ी समस्या है क्योंकि व्यापारी जीएसटी और टेक्स भरता है लेकिन व्यापारियों को किसी तरह की कोई सुविधा प्रदान नहीं की जाती।
टॉप स्टोरी के संवाददाता ने बातचीत के दौरान पम्मा से पूछा, पम्मा को गुस्सा क्यों आता है?
पम्मा ने कहा मुझे सरकार की गलत नीतियों पर गुस्सा आता है क्योंकि कभी कोई व्यापारी वर्ग हो या आम जनता हो उनकी कोई परेशानी होती है तो सरकार सुनती नहीं इसलिए मुझे सरकार के कानों तक बात पहुंचाने के लिए विरोध प्रदर्शन करना पड़ता है और सरकार तक बात पहुंचाने के लिए मुझे जो भी कदम उठाने पड़े मैं उठाता हूं।
पम्मा ने देश की सीमाओं को लेकर भी कहा की हमारे देश की सीमाओं में जो आतंकवादी गति विधियां होती है उससे मैं सरकार से निवेदन करना चाहता हूं कि हमारे देश की सेना को पूरी छूट में होनी चाहिए कि कहीं भी ऐसी कोई आतंकवादी गतिविधि सी को देखने को मिले तो उस पर वह तुरंत कार्रवाई करें क्योंकि बॉर्डर पर अगर हमारी सेना तैनात है तभी हमारे देश के लोग और हमारा देश सही सलामत है पम्मा ने कहा कि हमें हमारे देश की सेना और हमारे देश पर हमें गर्व है।
पम्मा से टॉप स्टोरी के संवाददाता ने पूछा की क्या कभी आपको देश से या विदेश से किसी तरह की कोई धमकी मिली है
पम्मा ने कहा मुझे बहुत सी धमकियां मिली है जान से मारने की लेकिन मैं इन धमकियों से नहीं डरता मुझे अपने देश से और अपने देश की जनता से बहुत प्यार है तभी मैं अपने व्यापारियों के लिए और आम जनता के लिए सरकार हो या कोई भी विभाग हो मैं उनसे बात करने में या फिर जनता के हित के लिए कार्य करने में कभी नहीं डरता।






पाठकों की राय