Noida Tragedy: जोमैटो डिलीवरी बॉय की सड़क हादसे में मौत

Noida Tragedy: जोमैटो डिलीवरी बॉय की सड़क हादसे में मौत

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दनकौर में यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर मंगलवार रात एक सड़क हादसे में जोमैटो डिलीवरी बॉय प्रशांत (35) की मौत हो गई। मृतक बुलंदशहर जिले के जहांगीरपुर के निवासी थे। प्रशांत बाइक से ऑर्डर डिलीवरी कर रहे थे, तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

प्रशांत के भाई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनका भाई दनकौर की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत ग्रेटर नोएडा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर के दौरान कार की नंबर प्लेट बाइक में फंस गई, जिससे पुलिस को आरोपी की पहचान करने में मदद मिली। मृतक के परिजनों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रशांत के छोटे बच्चे हैं और इस हादसे से परिवार गहरे सदमे में है। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यह हादसा कार चालक की लापरवाही के कारण हुआ, और घटना के समय प्रशांत ने हेलमेट पहना हुआ था।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img