Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

Kunal Kamra: 31 की रात को ऑर्डर किए गए कॉन्डम के नंबर बता रहा था फाउंडर, कामरा ने पूछा ऐसा सवाल, शुरू हो गई नई जंग

Kunal Kamra
Kunal Kamra: 31 की रात को ऑर्डर किए गए कॉन्डम के नंबर बता रहा था फाउंडर, कामरा ने पूछा ऐसा सवाल, शुरू हो गई नई जंग

31 की रात को ऑर्डर किए गए कॉन्डम के नंबर बता रहा था फाउंडर, Kunal Kamra ने पूछा ऐसा सवाल, शुरू हो गई नई जंग

कॉमेडियन Kunal Kamra युवाओं के बीच अपने सत्ताविरोधी जोक्स और सामाजिक टिप्पणियों के लिए मशहूर हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया, विशेषकर एक्स (पूर्व ट्विटर) पर सक्रिय रहते हैं और अपने तीखे संवादों के लिए चर्चित रहते हैं। पिछले साल, उन्होंने ओला के फाउंडर भाविश अग्रवाल से भी तीखी बहस की थी, जिसमें उन्होंने कंपनी के स्कूटरों की क्वालिटी और आफ्टर-सेल सर्विस पर सवाल उठाए थे। इस बार भी उन्होंने नए साल के शुरुआत में कुछ ऐसा ही किया है।

ब्लिंकिट के सीईओ से Kunal Kamra का सवाल

31 दिसंबर 2024 की रात ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींढसा ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कितने ऑर्डर्स रास्ते में हैं। उनके ट्वीट में लिखा था, “1,22,356 कॉन्डम्स, 45,532 पानी की बोतलें, 22,322 पार्टी स्मार्ट और 2434 ईनो अभी रास्ते में हैं। यह आफ्टर पार्टी की तैयारी है।”

इस ट्वीट को लेकर Kunal Kamra ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, “क्या आप यह भी बता सकते हैं कि आपने 2024 में अपने ‘डिलीवरी पार्टनर्स’ को औसत कितना वेतन दिया?”

ब्लिंकिट जैसी कंपनियां अपने डिलीवरी पार्टनर्स को कर्मचारी नहीं मानतीं और इसलिए उन्हें पार्टनर के रूप में संदर्भित करती हैं। कामरा ने इसी पहलू को उठाते हुए इस पर सवाल खड़ा किया।

31 की रात को ऑर्डर किए गए कॉन्डम के नंबर बता रहा था फाउंडर, कामरा ने पूछा  ऐसा सवाल, शुरू हो गई नई जंग - News18 हिंदी

2025 का पहला ट्वीट: गीग वर्कर्स पर टिप्पणी

1 जनवरी 2025 को Kunal Kamra ने सुबह अपना पहला ट्वीट करते हुए लिखा, “क्विक कॉमर्स की सुविधाओं का आनंद लेने के बीच 2025 का मेरा पहला ट्वीट इसके डार्क साइड पर है। ये प्लेटफॉर्म गीगवर्कर्स का शोषण कर रहे हैं और ये जॉब क्रिएटर्स नहीं हैं। ये लोग बिना जमीन वाले जमींदार हैं। इनके अंदर क्रिएटिविटी और इनोवेशन का अंश भी नहीं है। ये लोगों (गीग वर्कर्स) का शोषण कर रहे हैं और उन्हें ऐसा वेतन दे रहे हैं जिनसे उनके अरमान कभी पूरे नहीं होंगे। ये ठग हैं जो डाटा को तेल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन ऑयलफील्ड के लिए कोई भुगतान नहीं कर रहे। एक दिन को नियम बनेगा जो इनकी नकेल कसेगा।”

Kunal Kamra का यह ट्वीट उन प्लेटफॉर्म्स पर आलोचना करता है जो गीग वर्कर्स का शोषण करते हैं, जबकि वे अपने कर्मचारियों को उचित वेतन देने के बजाय उन्हें न्यूनतम भुगतान करते हैं।

Read More: Happy New Year 2025: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नव वर्ष पर राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें