दिल्ली

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने हाईवे पर लूटपाट करने वाले तीन लुटेरों को धर दबोचा, चार घंटे में झपट लिए थे 26 मोबाइल फोन

दिल्ली पुलिस ने हाईवे पर लूटपाट करने वाले तीन लुटेरों को धर दबोचा, चार घंटे में झपट लिए थे 26 मोबाइल फोन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले की गीता कॉलोनी थाना पुलिस टीम ने एक ऐसे इंटरस्टेट हाईवे लुटेरे गैंग का भंडाफोड़ क‍िया है जो सुब‍ह के वक्‍त हाईवे पर स्‍नैच‍िंग, लूट की वारदातों को अंजाम देते थे. पुल‍िस ने तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है जो क‍ि हिंदी फिल्मों में फ‍िल्‍माये गए सीन की तर्ज पर वारदातों को अंजाम देते थे. धूम, स्पेशल 26 जैसी फिल्मों से प्रेरित होकर लूट की योजना बनाते थे. आरोपियों के पास से लूट, स्नैचिंग के 26 मोबाइल फोन, दो गोल्ड चेन, तीन चोरी की मोटरसाइकिल और दो चांदी की राखी बरामद की गई है. आरोपियों की पहचान शाहरुख, बुलंद मस्जिद, (शास्त्री पार्क, द‍िल्‍ली), आसिफ, बुलंद मस्जिद (शास्त्री पार्क) और रिजवान उर्फ काले उर्फ मुल्ला (रिसीवर) चौहान बांगर (दिल्ली) के रूप में की गई है. गिरोह के सदस्‍य अब तक 100 से ज्‍यादा वारदात कर चुके हैं ज‍िनकी ग‍िरफ्तारी से दिल्ली और एनसीआर के अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज 31 मामलों को सुलझाने का दावा किया गया है.

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्‍त सुरेंद्र चौधरी के मुताबिक 9 अगस्त की सुबह के वक्त गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर अपनी स्कूटी से जा रही एक महिला के साथ केटीएम बाइक सवारों ने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था. इसके खिलाफ गीता कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और टीम ने ग‍िरोह को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी. इन सभी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने लगातार 7 दिनों तक सुबह के वक्त पूरा जाल बिछाया लेकिन बाइक गिरोह के बारे में कोई खास सुराग नहीं मिल पाया. 19 अगस्त को टीम को एक गुप्त सूचना मिली जिसके बाद गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर पूरा जाल बिछाया गया और पुलिस दो आरोपी शाहरुख व आसिफ मोहम्मद अफजल को धर दबोचा. कुख्यात लुटेरे शाहरुख पर दिल्लीभर में रॉबरी और स्नेचिंग के 23 से ज्यादा मामले पहले से दर्ज हैं.

आरोपियों ने खुलासा किया कि वह अब तक 100 से ज्यादा चैन, मोबाइल फोन, स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं. आरोप‍ियों की ओर से इन छीने गए मोबाइल फोन और सोने की चेन को रिजवान उर्फ मुल्‍ला (40) (इंद्रपुरी लक्ष्मी गार्डन लोनी) को बेच द‍िया जाता था. पुलिस ने शाहरुख की निशानदेही पर सह-आरोपी (रिसीवर) रिजवान उर्फ मुल्ला को भी गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से लूटी गई प्रॉपर्टी को भी बरामद किया है. रिसीवर रिजवान उर्फ मुल्‍ला के खिलाफ भी हत्या, आर्म्स एक्ट और चोरी के 6 मामले दर्ज मिले हैं. पुलिस ने इन सभी की गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players