Noida: नोएडा चौराहों और सेंट्रल वर्ज पर पुष्प प्रदर्शनी का थीम फ्लावर ‘कैलेंडुला’

Noida: नोएडा चौराहों और सेंट्रल वर्ज पर पुष्प प्रदर्शनी का थीम फ्लावर ‘कैलेंडुला’

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के चौराहों, ग्रीन बेल्ट और सड़कों के सेंट्रल वर्ज पर जल्द ही रंग-बिरंगे कैलेंडुला फूल खिले दिखेंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की इस वर्ष की पुष्प प्रदर्शनी का थीम फ्लावर ‘कैलेंडुला’ चुना गया है। सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर उद्यान विभाग ने इस थीम फ्लावर को प्रमुख मार्गों, गोलचक्करों और सार्वजनिक स्थलों पर लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा ने शुक्रवार को एडॉप्शन पर रखे गए गोलचक्कर, ग्रीन बेल्ट और सेंट्रल वर्ज के लिए जिम्मेदार एजेंसियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी एजेंसियां निर्धारित समय सीमा में कैलेंडुला के पौधे लगाएं, ताकि अगले महीने 26, 27, 28 फरवरी और 01 मार्च को सिटी पार्क में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी के पहले इन क्षेत्रों में फूल खिलने शुरू हो जाएं। इसके लिए सभी एजेंसियों को केवल 5 दिन का समय दिया गया है।

उद्यान विभाग की टीम इन क्षेत्रों की नियमित निगरानी करेगी और पौधों की देखभाल सुनिश्चित करेगी। बैठक में यह भी चेतावनी दी गई कि यदि किसी एजेंसी ने लापरवाही की तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

संदीप चंद्रा ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में कुल 40 गोलचक्कर, 45 ग्रीन बेल्ट और 17 सेंट्रल वर्ज एडॉप्शन पर दिए गए हैं। सभी को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय में कैलेंडुला के पौधे लगाएं और फूलों की सुंदरता बनाए रखें। इस बैठक में उपमहाप्रबंधक एसके जैन, वरिष्ठ प्रबंधक रामकुमार और अजित भाई पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का उद्देश्य न केवल शहर को हरियाली और फूलों से सजाना है, बल्कि नागरिकों के लिए सौंदर्य और पर्यावरण के अनुकूल वातावरण तैयार करना भी है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img