Barabanki: बाराबंकी में प्राइवेट स्कूल का छज्जा गिरने से, करीब तीन दर्जन बच्चे घायल, स्कूल को किया गया सील

बाराबंकी में प्राइवेट स्कूल का छज्जा गिरने से, करीब तीन दर्जन बच्चे घायल, स्कूल को किया गया सील

बाराबंकी जिले के थाना क्षेत्र जहांगीराबाद स्थित एक स्कूल में आज सुबह एक छज्जा गिर गया। बच्चे स्कूल शुरू होने से पहले उस पर खड़े थे। छज्जा गिरने के बाद कई बच्चे घायल हो गए आनन फानन सभी बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया। छज्जा गिरने से स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रशासन और परिजनों ने घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को आठ बजे बच्चे स्कूल पहुंच रहे थे। कई बच्चे स्कूल के पहले मंजिले पर बने छज्जे पर खड़े थे तो वहीं कुछ बच्चे नीचे खड़े थे। इसी दौरान 20 फिट लंबा छज्जा गिर गया जिसमें कई बच्चे घायल हो गए।

डीएम ने बताया कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और डीआईओएस की कमेटी बनाई जा रही है। जांच के बाद इस पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम सत्येंद्र कुमार और एसपी दिनेश कुमार सिंह ने घटनास्थल और अस्पताल का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। वहीं, सीएमओ अवधेश कुमार यादव ने बच्चों के इलाज की कमान संभाली है।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img