दिल्ली

Delhi Gangwar: बवाना में घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, बेटे की मौत, पिता की हालत नाजुक

Delhi Gangwar: बवाना में घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, बेटे की मौत, पिता की हालत नाजुक

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके में एक बार फिर गैंगवार की खौफनाक घटना सामने आई है, जहां बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में चार लोग गोली लगने से घायल हो गए, जिनमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने घर में घुसते ही कई राउंड फायरिंग की। इस दौरान रवि नाम के युवक को गंभीर गोली लगी, जिसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। इस फायरिंग में एक 10 साल के बच्चे के पैर में भी गोली लगी है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

घटना के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक हुई इस गोलीबारी से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के कारण अपने घरों में छिपने को मजबूर हो गए। प्रारंभिक जांच में पुलिस इस घटना को गैंगवार से जोड़कर देख रही है और कुख्यात टिल्लू गैंग पर शक जताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

आउटर नॉर्थ के डीसीपी स्वामी हरेश्वर विश्वनाथप्पा ने बताया कि बवाना थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना हुई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और 2-3 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ताकि आगे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

 

 

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button