Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Ganesh Death: 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, 400 से अधिक फिल्मों में किया काम

Delhi Ganesh
Delhi Ganesh Death: 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, 400 से अधिक फिल्मों में किया काम

Delhi Ganesh Death: तमिल सिनेमा ने खोया एक महान अभिनेता, 400 से अधिक फिल्मों में किया था योगदान

Delhi Ganesh Death: तमिल सिनेमा के प्रतिष्ठित अभिनेता Delhi Ganesh का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनके निधन की पुष्टि उनके बेटे महादेवन ने की। दिल्ली गणेश ने 400 से अधिक फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरा और तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई।

बेटे ने दी इंस्टाग्राम पर जानकारी

Delhi Ganesh के बेटे महादेवन ने इंस्टाग्राम पर उनके निधन की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, “हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारे पिता जी, दिल्ली गणेश, का 9 नवंबर, 2024 को रात करीब 11 बजे निधन हो गया है।”

Delhi Ganesh
Delhi Ganesh Death: 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, 400 से अधिक फिल्मों में किया काम

1976 में शुरू हुआ करियर, ‘इंडियन 2’ थी आखिरी फिल्म

Delhi Ganesh ने अपने करियर की शुरुआत 1976 में के. बालाचंदर की फिल्म पट्टिना प्रवेशम से की थी। इसके बाद वे नायकन, माइकल मधाना काम राजन, सिंधु भैरवी, और इरुवर जैसी कई फिल्मों में नज़र आए। उनकी अंतिम फिल्म कमल हासन के साथ इंडियन 2 थी।

Delhi Ganesh का दिल्ली से तमिल सिनेमा तक का सफर

दिल्ली गणेश का असली नाम गणेशन था और उन्हें यह नाम निर्देशक बालाचंदर ने दिया था। उनका जन्म दिल्ली में हुआ था और वह वहां की दक्षिण भारत नाटक सभा से जुड़े हुए थे। फिल्मों में आने से पहले गणेश ने भारतीय वायु सेना में भी सेवा दी थी।

कमल हासन के साथ खास रिश्ता

2021 में एक इंटरव्यू में Delhi Ganesh ने कहा था कि कमल हासन के साथ काम करना हमेशा उनके लिए एक खास अनुभव रहा। उन्होंने कहा था, “कमल हासन के साथ की गई सभी फिल्में मुझे बेहद पसंद हैं। उन्होंने हमेशा हमें स्पेस और विश्वास दिया, जो मेरे करियर में काफी मायने रखता है।”

Rea More: कनाडा में मंदिर पर हमले को लेकर नेशनल अकाली दल का रोष, परमजीत सिंह पम्मा ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *