Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Australia vs Pakistan 3rd ODI: पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, 22 साल बाद जीती वनडे सीरीज

Australia vs Pakistan 3rd ODI
Australia vs Pakistan 3rd ODI: पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, 22 साल बाद जीती वनडे सीरीज

Australia vs Pakistan 3rd ODI: 22 साल बाद पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया में जीती वनडे सीरीज, 8 विकेट से जीता तीसरा मैच

 Australia vs Pakistan 3rd ODI: पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया में खेले गए तीसरे वनडे में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की और तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि पाकिस्तान ने 22 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज जीती है।

Australia vs Pakistan: घातक गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया 140 पर सिमटा

इस निर्णायक मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। नसीम शाह और शाहीन शाह अफरीदी ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट लिए, जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम केवल 140 रनों पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सीन एबॉट ने सबसे अधिक 30 रन बनाए, जबकि कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका।

 

Australia vs Pakistan: पाकिस्तान की मजबूत बैटिंग लाइन-अप

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 26.5 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। सैम अयूब ने 42 रन, अब्दुल्ला शफीक ने 37 रन बनाए, जबकि बाबर आजम (28 नाबाद) और मोहम्मद रिजवान (30 नाबाद) ने टीम को जीत दिलाई।

Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की विफलता

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के सभी प्रमुख बल्लेबाज नाकाम रहे। जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस जैसे अनुभवी बल्लेबाज पाकिस्तानी गेंदबाजों के आगे टिक नहीं पाए। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की विफलता सीरीज में उनका सबसे बड़ा कमजोर पहलू साबित हुई।

Australia vs Pakistan: पाकिस्तान का ऐतिहासिक प्रदर्शन

22 साल के लंबे इंतजार के बाद ऑस्ट्रेलिया की धरती पर वनडे सीरीज जीतकर पाकिस्तान ने इतिहास रच दिया है। इस सीरीज जीत ने पाकिस्तान की वनडे क्रिकेट में मजबूती को दर्शाया और आने वाले टूर्नामेंट्स के लिए टीम के आत्मविश्वास को बढ़ावा दिया।

 Australia vs Pakistan
Australia vs Pakistan 3rd ODI: पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, 22 साल बाद जीती वनडे सीरीज

Read More: दिल्ली के कंझावला थाने में दर्ज बलात्कार और पोक्सो एक्ट का मामला पांच साल बाद सुलझा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *