Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में बदमाश अमित उर्फ मोहित गिरफ्तार, चाकू बरामद

Delhi Crime
Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में बदमाश अमित उर्फ मोहित गिरफ्तार, चाकू बरामद

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में बदमाश अमित उर्फ मोहित गिरफ्तार, चाकू बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने गाजीपुर इलाके में कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। पूर्वी दिल्ली के डीसीपी अभिषेक धानिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित उर्फ मोहित के रूप में हुई है, जो मयूर विहार के चिल्ला गांव का निवासी है। डीसीपी के अनुसार, पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाने की पुलिस टीम इलाके में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान गाजीपुर के मंडी रोड पर पुलिस को एक युवक संदिग्ध नजर आया। तलाशी लेने पर युवक के पास से चाकू मिला, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह चोरी और स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने के इरादे से वहां आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी ने बताया कि अमित उर्फ मोहित पेशेवर अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उससे आगे की पूछताछ कर रही है ताकि उसके नेटवर्क और अन्य वारदातों का भी खुलासा किया जा सके।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें