Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

समाज सेविका को दी रेप की धमकी

थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-74 स्थित ग्रैंड अजनारा हेरीटेज सोसायटी में रहने वाली एक समाज सेविका के सोशल मीडिया एक्स पर एक शख्स ने रेप करने की धमकी दी है
थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-74 स्थित ग्रैंड अजनारा हेरीटेज सोसायटी में रहने वाली एक समाज सेविका के सोशल मीडिया एक्स पर एक शख्स ने रेप करने की धमकी दी है

अमर सैनी

नोएडा।थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-74 स्थित ग्रैंड अजनारा हेरीटेज सोसायटी में रहने वाली एक समाज सेविका के सोशल मीडिया एक्स पर एक शख्स ने रेप करने की धमकी दी है। शख्स की धमकी से आहत महिला ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। इस मामले में पीड़ित महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता की शिकायत पर थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

थाना सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सेक्टर-74 स्थित ग्रैंड अजनारा हेरीटेज सोसायटी में रहने वाली एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह एक सामाजिक संस्था चलाती है। पीड़िता के अनुसार उसे सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) के माध्यम से अजय कुमार यादव नामक व्यक्ति लगातार धमकी दे रहा है। वह सोशल मीडिया पर उसके प्रति अत्यधिक अपमानजना संदेश भेज रहा है। पीड़ित के अनुसार वह एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। पीड़िता का कहना है कि वह उसकी गरिमा को ठेस पहुंचा रहा है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसे सोशल मीडिया पर मिल रही धमकी में उक्त शख्स बलात्कार करने का संदेश भेज रहा है, इस संदेश से वह डरी व सहमी हुई है। पीड़िता के अनुसार उक्त सभी संदेशों का स्क्रीनशॉट उसके पास है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्जकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *