Delhi Fire: दिल्ली के शाहदरा में एक मकान में लगी आग, दो लोगों की मौत

Delhi Fire: दिल्ली के शाहदरा में एक मकान में लगी आग, दो लोगों की मौत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा भोलानाथ नगर इलाके में शुक्रवार तड़के एक मकान की तीसरी व चौथी मंजिल पर आग लग गई। आग के चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सुबह 5:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। दमकल के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 5.50 बजे मकान संख्या 197, गली संख्या 11, भोलानाथ नगर में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस तथा दमकल की गाड़ियां तुरन्त मौके पर पहुंची। इमारत की तीसरी मंजिल के फ्लैट में आग लगी थी। यह मकान मनीष गुप्ता का है।

दमकल कर्मियों ने घायलों 72 साल के कैलाश गुप्ता, 70 साल की भगवती गुप्ता, 45 साल के मनीष गुप्ता, 19 साल के पार्थ गुप्ता को तुरंत जीटीबी अस्पताल पहुंचाया। आग बुझाने के बाद तलाशी के दौरान 42 साल की शिल्पी गुप्ता और 16 साल के प्रणव गुप्ता के शव बरामद किए गए। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि दम घुटने से दोनों की मौत हुई है, एफएसएल टीम को मौके पर जांच कर रही है, मनीष का भागीरथ पैलेस में इलेक्ट्रिक उपकरण की दुकान है।

Read More: Moradabad: मुरादाबाद पहुंचे शिवपाल सिंह यादव, बोले- उपचुनाव में सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन को मिलेगी बंपर जीत

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img