Uttar Pradesh : हापुड़ में तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, छह महिलाएं गंभीर घायल

Hapur News : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव देहरा स्थित दाऊद बिस्कुट फैक्टरी के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरे ऑटो में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार छह महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद ट्रक चालक और ऑटो चालक मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार ऑटो बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र से सवारियां लेकर गाजियाबाद के मसूरी जा रहा था। जैसे ही ऑटो देहरा गांव के पास पहुंचा, तभी मसूरी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद सड़क पर महिलाओं की चीख-पुकार गूंज उठी। कई महिलाएं बेहोशी की हालत में सड़क किनारे गिर गईं। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को ऑटो से निकालकर सुरक्षित स्थान पर बैठाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे के कारण सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो और ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि दोनों वाहन चालकों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे में घायल महिलाओं की पहचान आरती (28) निवासी शेखपुर खिचरा, सलमा (40), गुलफ्शा (25), शबाना (35) निवासी हुसैनपुर गुलावठी, नफीसा (52) और मुनीजा (56) निवासी देहरा के रूप में हुई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img